दातागंज: उसहैत थाना क्षेत्र के गाड़िया के रहने वाले एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में नोएडा में मौत
शनिवार दोपहर उसहैत थाना क्षेत्र के गाड़िया के रहने वाले एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थित में मौत के बाद शव घर पहुंचा है। बताया जा रहा है कि धर्मवीर पुत्र ब्रजराज की नोएडा में संदिग्ध परिस्थित में मौतहो गई। सूचना पर नोएडा पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। और शव पुलिस को सौंपा है। वही शव लेकर परिजन घर पहुंचे है। पूरे परिवार में कोहराम मचा हुआ है।