बांसवाड़ा: शहर के गांधी मूर्ति चौराहे पर भाजपा युवा मोर्चा ने किया प्रदर्शन, राहुल गांधी का पुतला फूंका
बांसवाड़ा में भाजपा युवा मोर्चा ने महिला आरक्षण बिल को लेकर बुधवार को जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में महिला कार्यकर्ताओं की भी बड़ी भागीदारी देखने को मिली।कार्यकर्ता भाजपा कार्यालय से नारेबाजी करते हुए शहर के गांधी मूर्ति स्थल तक पहुंचे, जहां कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पुतला फूंका गया।