कुमारखंड: रहटा में किसान गोष्ठी आयोजित, किसानों को दी गई महत्वपूर्ण जानकारी
कुमारखंड प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत रहटा पंचायत में बुधवार को दोपहर एक बजे सिंहेश्वर जीविका महिला किसान प्रोड्यूसर लिमिटेड कार्यालय में कृषक गोष्ठी आयोजित किया गया। जीविका महिला किसान के लिए इफको द्वारा कृषि गोष्ठी का आयोजन कर जीविका दीदी किसान को बेहतर व गुणवत्ता पूर्ण खेती किसानी के गुर सिखाए गए।