कटेया: बैकुंठपुर गांव में डेयरी दुकान पर दो सगे भाई मारपीट में जख्मी, चार नामजद व छह अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज
कटेया थाना क्षेत्र के बैकुंठपुर गांव में डेयरी दुकान पर हमला कर दो सगे भाइयों को मारपीट कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया गया। इस मामले में पीड़ित की शिकायत पर चार नामजद एवं छह अज्ञात लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है। थानाध्यक्ष अवधेश कुमार ने मंगलवार को शाम 4 30 बजे बताया कि पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर जांच पड़ताल करने में जुटी है।