बेहट: अमादपुर में राजस्व विभाग की टीम ने 9 बीघा जमीन को कब्जा मुक्त कराया
अमादपुर मे प्रशासन द्वारा लगभग 9 बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई गई है, सरकारी जमीन पर एक व्यक्ति द्वारा अपना कब्जा जमा लिया गया था। उसने जमीन पर इस बार रवि की फसल की बुवाई भी कर रखी थी और वह जमीन पर अपना अधिकार जताने लगा था ग्रामीणों द्वारा मुख्यमंत्री को भेजी गई अवैध कब्जे की गई शिकायत के बाद बेहट तहसीलदार के निर्देश पर कार्रवाई हुई