शामली: शामली जिले में तैनात पुलिस आरक्षी ने लखनऊ में हुई प्रतियोगिता में तीसरा स्थान जीता, SP ने पुलिस कार्यालय पर किया सम्मान
Shamli, Shamli | Dec 5, 2024 गुरूवार की शाम करीब 4 बजे मिली जानकारी के मुताबिक लखनऊ में हुई 67वीं उत्तर प्रदेश पुलिस वैज्ञानिक अनुसंधान प्रतियोगिता में शामली जिले में तैनात आरक्षी सचिन कुमार ने व्यावसायिक फोटोग्राफी प्रतियोगिता में मेरठ जोन की टीम की ओर से प्रतिभाग कर तृतीय स्थान प्राप्त किया है। एसपी रामसेवक गौतम ने आरक्षी को पुलिस कार्यालय पर प्रशस्ति पत्र देकर उत्साहवर्धन किया।