शामली: दिल्ली डिवीजन के डीआरएम सुखविंदर सिंह ने अमृत भारत योजना के तहत बन रहे शामली रेलवे स्टेशन का किया निरीक्षण, दी जानकारी
Shamli, Shamli | Dec 4, 2024 बुधवार की शाम करीब 4 बजे मिली जानकारी के मुताबिक दिल्ली डिवीजन के डीआरएम सुखविंदर सिंह ने शामली रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। उनके द्वारा रेलवे कॉलोनी में बने आवासों और पार्कों का निरीक्षण किया। खामियां मिलने पर संबंधित अफसरों को आवश्यक दिशा—निर्देश भी जारी किए। स्थानीय लोगों से वार्ता कर रेलवे के निर्माण कार्य से संबंधित बिंदुओं पर भी चर्चा की।