शामली: सोहंजनी उमरपुर में कनेक्शन कटने के बाद खुलेआम विद्युत चोरी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, डीएम से की गई शिकायत
Shamli, Shamli | Dec 4, 2024 बुधवार की शाम करीब 6 बजे मिली जानकारी के मुताबिक शामली जिले के गांव सोहंजनी उमरपुर की बताई जा रही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई है, जिसके माध्यम से कनेक्शन कटने के बावजूद भी खुलेआम विद्युत चोरी का आरोप लगाया गया है। इस मामले में वीडियो को वायरल करने वाले लोगों ने डीएम शामली समेत अन्य अधिकारियों से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।