परसिया: गर्मी में जल संकट के बीच, पूर्व नपाध्यक्ष गीता यादव ने अपने निजी बोर से नागरिकों को पानी देकर पहुंचाई राहत
परासिया शहर में इन दिनों गंभीर जल संकट है। गंभीर जल संकट के इस दौर में नगर में पंद्रह दिनों में पीने का पानी नल से मिल रहा है। कोयला खदानों वाले इस क्षेत्र में घटते जलस्तर के बीच पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष गीता यादव ने वार्ड क्रमांक 11 की जनता को राहत पहंुचाई है। नागरिकों ने मंगलवार को दो बजे बताया किअपने बोर से वे आसपास के घरों को पानी दे रही है।