भगवानपुर: खेत में सिंचाई करते समय जहरीले सांप के काटने से युवक की मौत, गांव में छाया मातम
भगवानपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत भगवानपुर बहियार में खेत पटवन के दौरान जहरीले सांप के काटने से एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। मृतक की पहचान भगवानपुर वार्ड संख्या-3 निवासी राजीव यादव के लगभग 20 वर्षीय पुत्र गुड्डू कुमार के रूप में हुई है। युवक की असामयिक मौत से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। प्राप्त