हैदरनगर: 121वें स्थापना दिवस पर केनरा बैंक ने हैदर नगर शाखा में ग्राहकों संग साझा की खुशियां
केनरा बैंक की हैदर नगर शाखा में बुधवार दोपहर 4 बजे तक बैंक का 121वां स्थापना दिवस हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में बैंक के अधिकारियों, कर्मचारियों एवं ग्राहकों ने भाग लिया। कार्यक्रम में शाखा प्रबंधक रघुवेंद्र कुमार ने बैंक की 121वर्षों की गौरवशाली यात्रा, उपलब्धियों एवं ग्राहक सेवा के प्रति बैंक की प्रतिबद्धता पर प्रकाश डाला।