तुरकौलिया: राजकीय मध्य विद्यालय खगनी में अचानक आग लगने से दर्जनों बेंच व डेस्क जलकर हुए खाक
राजकीय मध्य विद्यालय खगनी में सोमवार चार बजे अचानक आग लगने से दर्जनों बेंच व डेस्क जल कर खाक हो गया। ग्रामीणों के कड़ी मेहनत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। विद्यालय के एचएम अरुण सिंह ने बताया कि 12 बज कर 30 मिनट पर छुट्टी के बाद बच्चे व शिक्षक घर चले गए। इसी बीच अचानक आग व धुंआ निकलते ढेख ग्रामीणों ने शोर गुल मचाया,आस पास के लोगो के सहयोग से आग और काबू पाया।