भभुआ: भगवतीपुर गांव के पास सीएनजी ऑटो और बोलेरो की टक्कर में सीएनजी सवार व्यक्ति की मौत, पहुंचे भभुआ विधायक भारत बिंद
Bhabua, Kaimur | Jun 9, 2025 भगवतीपुर गांव के पास सीएनजी ऑटो व बोलेरो के जोरदार टक्कर में सीएनजी सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। यह घटना सोमवार की दोपहर लगभग 12 बजे की बताई गई।जहां भभुआ विधायक भारत बिंद ने बताया कि चैनपुर थाना क्षेत्र के डीहा गांव निवासी स्वर्गीय वनवारी बिंद के 33 वर्षीय पुत्र राजेश कुमार बिंद बताया गया है। उन्होंने मुआवजे को लेकर सरकार व जिला प्रशासन से मांग किया है।