तमाड़ 1: गुमटी टोला काराकोंडा में नकली विदेशी शराब बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, एक गिरफ्तार
तमाड़ थाना क्षेत्र के नक्सल प्रभावित गुमटी टोला काराकोंडा में नकली विदेशी शराब बनाने वाली एक फैक्टरी का उद्भेदन उत्पाद विभाग की टीम ने किया है। गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी में बड़ी मात्रा में नकली शराब बनाने का सामान बरामद किया गया, जिसमें 150 लीटर स्प्रिट, शराब के रैपर, रंग, केरीमल, कॉर्क, ढक्कन, पंचिंग मशीन समेत अन्य सामग्री शामिल है।