लातेहार: सरस्वती विद्या मंदिर में तीन दिवसीय आवासीय वार्षिक आचार्य कार्यशाला संपन्न
लातेहार: धर्मपुर पथ स्थित सरस्वती विद्या मंदिर में मंगलवार को तीन दिवसीय आवासीय वार्षिक आचार्य कार्यशाला का समापन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय प्रबंध कार्यकारिणी समिति की अध्यक्ष ज्योति चौधरी, सदस्य दिनेश महालका एवं प्रधानाचार्य उत्तम कुमार मुखर्जी ने दीप प्रज्वलित कर किया।