घुवारा: भगवाँ में निःशुल्क नेत्र शिविर: 140 से अधिक मरीजों की जांच, 28 मोतियाबिंद मरीज ऑपरेशन के लिए चित्रकूट भेजे जाएंगे
छतरपुर जिले के भगवाँ में स्व. गोविन्द प्रसाद असाटी की प्रथम पुण्य स्मृति पर श्री सद्गुरु सेवा संघ ट्रस्ट, जानकीकुंड (चित्रकूट) के सहयोग से निःशुल्क नेत्र शिविर आयोजित किया गया।मंगलवार की सुबह 11 बजे से शिविर में 140 से अधिक मरीजों का पंजीकरण हुआ। जांच के दौरान 28 मोतियाबिंद मरीजों को निःशुल्क ऑपरेशन के लिए चित्रकूट भेजने हेतु चिन्हित किया गया।