कांके: बीजेपी प्रदेश कार्यालय में मिलन समारोह, जेएमएम नेता समर्थकों संग बीजेपी में शामिल
Kanke, Ranchi | Feb 15, 2026 बीजेपी प्रदेश कार्यालय में रविवार दोपहर करीब दो बजे मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर जेएमएम नेता दुलाल भुइयां ने समर्थकों के साथ बीजेपी की सदस्यता ली। इस दौरान बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने पार्टी की सदस्यता दिलाई।