कांके: पहाड़ी मंदिर में महाशिवरात्रि पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
Kanke, Ranchi | Feb 15, 2026 पहाड़ी मंदिर में महाशिवरात्रि के अवसर पर रविवार सुबह करीब 11 बजे श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटी हुई है। इस मौके पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। श्रद्धालु कतारबद्ध होकर शिवलिंग पर जलाभिषेक कर रहे हैं। इस मौके पर पहाड़ी मंदिर हर हर महादेव के जयकारों से गूंज रहा है। बता दें कि महाशिवरात्रि के अवसर पर पूरे रांची में ही शिव भक्ति का माहौल छाया हुआ है।