कांके: जगन्नाथपुर मंदिर में महाशिवरात्रि पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
Kanke, Ranchi | Feb 15, 2026 जगन्नाथपुर मंदिर में रविवार दोपहर करीब एक बजे महाशिवरात्रि के अवसर पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी है। इस मौके पर काफी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे हैं और कतार में लग कर शिवलिंग पर जलाभिषेक कर रहे हैं। इस अवसर पर जय जय जगन्नाथ और हर हर महादेव के जयकारे से पूरा मंदिर परिसर गुंजायमान हो रहा है। बता दें कि इस मौके पर सुरक्षा को लेकर पुख्ता इंतजाम किए गए हैं