हुज़ूर: भोपाल के टीटी नगर में कॉलेज बस ने स्कूटी को पीछे से टक्कर मारी, हादसा ग्रीन सिग्नल पर
Huzur, Bhopal | Nov 25, 2024 भोपाल के टीटी नगर थाना इलाके में ग्रीन सिग्नल पर धीमी रफ्तार से बढ़ रही स्कूटी को कॉलेज बस ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बेटी गंभीर रूप से घायल है। हादसे के बाद बस चालक मौके से भाग निकला। घटना नानके पेट्रोल पंप के पास गैमन इंडिया मॉल के सामने हुई।