गोगामेड़ी पुलिस ने बस स्टैंड के पास मोटरसाइकिल सवार दो युवकों सोनू बिश्रोई व दिनेश मेघवाल को 52.68 ग्राम अफीम के साथ गिरफ्तार किया। अफीम प्लास्टिक डिब्बे में ले जाई जा रही थी। पुलिस ने मोटरसाइकिल जब्त कर एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया। जांच भिरानी थानाधिकारी को सौंपी गई।