मंगलवार को रात नौ बजे मिली जानकारी के अनुसार उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर जिले के कुलवंतनगर निवासी रंजीत की हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बिलासपुर में चोरी हो गई है। रंजीत 22 नवम्बर को शादी समारोह में शामिल होने बिलासपुर की डाम बंगला सिंचाई विभाग कॉलोनी आए थे। उन्होंने रात 9:30 बजे अपनी मोटरसाइकिल लॉक करके खड़ी की थी।