सिराथू: मैसेज टू इंडिया के तहत बंगाल के छात्र साइकिल चलाते हुए पहुंचे सिराथू क्षेत्र, 2700 किलोमीटर यात्रा कर जाएंगे लद्दाख
शनिवार की दोपहर सिराथू तहसील क्षेत्र के नेशनल हाईवे पर बंगाल के नौ छात्र साइकिलिंग करते हुए पहुंचे हैं।इन छात्रों ने लोगों को स्वस्थ रहने का संदेश दिया और कहा कि साइकिल चलाया करें ताकि फिट रहे।इन लोगों ने बताया कि बंगाल के आसनसोल से यात्रा शुरू किया है लाइन ऑफ कंट्रोल लद्दाख तक जाएंगे।इनका उद्देश्य है कि लोगों को स्वस्थ रखने का संदेश देंते हुवे आगे बढ़े।