सहारनपुर: गागलहेड़ी थाना पुलिस ने फर्जी लूट का नाटक रचकर ₹12 लाख 80 हजार का गबन करने वाले 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार
सहारनपुर के थाना गागलहेड़ी पुलिस ने लूट की झूठी घटना रचकर 12 लाख 80 हजार रुपये गबन करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार 5 अप्रैल 2026 को हरिद्वार निवासी सोम शर्मा ने शिकायत दी थी कि आरोपियों ने लूट का नाटक कर रकम हड़प ली। मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई।