मुरैना नगर: रोटरी मेगा हेल्थ कैम्प में 10,285 लोगों का हुआ पंजीकरण, 179 लोगों के हुए ऑपरेशन
मुरैना पुलिस परेड मैदान पर आयोजित रोटरी मेडीकल मैगा हेल्थ केम्प में आज शहर के पुलिस परेड मैदान में 10 हजार 285 लोगों ने पंजीयन कराये। पंजीयन के दौरान प्रांतो से आये डॉक्टरों ने मरीजों के परीक्षण किये एवं समुचित इलाज दिया।जबकि 179 लोगों की सर्जरी जिला अस्पताल में की गई।मैगा हेल्थ केम्प का आज तीसरा दिन है और रोजाना मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है।