रामानुजगंज: चलती बस में गूंजी नवजात की किलकारी, महिला यात्रियों ने कराया सुरक्षित प्रसव
रामानुजगंज बुधवार कोरबा से बिहार के पटना जा रही एक स्लीपर बस में सोमवार रात मानवता और संवेदनशीलता की अनूठी मिसाल देखने को मिली। सफर के दौरान प्रसव पीड़ा से तड़प रही एक गर्भवती नवविवाहिता ने बस में ही स्वस्थ पुत्र को जन्म दिया। बस में मौजूद महिला यात्रियों ने साहस और सूझबूझ का परिचय देते हुए सुरक्षित प्रसव कराया। नवजात की पहली किलकारी गूंजते ही बस में खुशी