राठ: संदिग्ध परिस्थितियों में महिला कोटेदार का पुत्र हुआ लापता, सरसई गाँव में सड़क पर खड़ा मिला उसका ई-रिक्शा और मोबाइल फोन
Rath, Hamirpur | May 26, 2026 राठ कोतवाली क्षेत्र के टोला गांव का निवासी एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों के चलते लापता हो गया है। अचानक लापता हुआ युवक ई रिक्शा चलाता था तथा राठ कोतवाली क्षेत्र के सरसई गांव में सड़क पर उसका ई-रिक्शा भी लावारिस अवस्था में खड़ा हुआ मिला है। तथा ई रिक्शा के अंदर उसका मोबाइल फोन, आधार कार्ड और राशन वितरण से संबंधित मशीन भी मिली है।