हाजीपुर: हाजीपुर सदर अस्पताल की बदहाल व्यवस्था पर दिव्यांग संघ के जिलाध्यक्ष ने जताई नाराज़गी, मरीजों का जाना हाल
वैशाली जिले के हाजीपुर सदर अस्पताल में लगातार मिल रही लापरवाही और अव्यवस्था की शिकायतों के बीच दिव्यांग संघ के जिला अध्यक्ष पप्पू कुमार अस्पताल का निरीक्षण करने पहुंचे। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विभिन्न वार्डों का दौरा कर भर्ती मरीजों से बातचीत की और अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया।