बिंदकी: कुंवरपुर में कस्तूरबा गांधी विद्यालय के सामने अचानक मवेशी को बचाने में अनियंत्रित ट्रक पलटा, चालक और खलासी घायल
फतेहपुर जनपद के मलवा थाना क्षेत्र के अंतर्गत कुंवरपुर गांव में कस्तूरबा गांधी विद्यालय के सामने शुक्रवार तथा शनिवार की मध्य रात करीब 12:30 बजे अचानक सामने आ गए मवेशी को बचाने में अनियंत्रित ट्रक पलट गया। जिसमें ट्रक चालक रंजीत तथा खलासी संजय उर्फ विमलेश दोनों निवासी बुड्डा थाना गुरसहायगंज जनपद कन्नौज घायल हो गए। दोनों को सीएचसी बिंदकी में भर्ती कराया गया।