देव: देव नगर पंचायत में ठेकेदार की कट रही चांदी, सफाई के नाम पर मची लूट, खुले में सड़कों पर फेंके जा रहे कूड़ा कचरा
Deo, Aurangabad | Sep 12, 2025 औरंगाबाद जिले के ऐतिहासिक सूर्य नगरी देव के नगर पंचायत में फैली गंदगी और बदहाली केवल एक सफाई समस्या नहीं, बल्कि एक गंभीर स्वास्थ्य संकट का रूप ले रही है। नगर पंचायत की लापरवाही के कारण सड़कों पर कूड़े के ढेर, खुली नालियां और चारों ओर फैला कचरा निवासियों के स्वास्थ्य पर सीधा असर डाल रहा है।कूड़े के ये ढेर कई तरह के खतरनाक रोगाणुओं और कीटाणुओं का घर बन गए हैं।