सांगोद: सांगोद नगर में तेज़ बारिश के कारण कोलियों के बड़ के पास हुआ जलभराव, 2 विभागों के चक्कर में अटका नाला निर्माण
Sangod, Kota | Jun 21, 2025 सांगोद. नगर में सर्राफा बाजार से वन विभाग की चौकी के पास तक निर्माणाधीन 76 लाख की लागत से नाला का निर्माण दो विभागों के दांव पैच के चक्कर में अटक गया। यहां दो दिन से हो रही तेज बरसात के कारण शनिवार सुबह करीब 9बजे कोटा मार्ग व कोलियों के बड़ के पास सड़क पर पानी भर गया। पालिका ने नाले का निर्माण नई सब्जीमंडी तक करवा दिया।