सांगोद: नगर पालिका ने टीम बनाकर स्थानीय सब्जी मंडी से 7 किलो पॉलीथिन की जब्त
Sangod, Kota | Jun 19, 2025 सांगोद नगर पालिका द्वारा टीम बनाकर पॉलीथिन (थैलियां) को अधिशासी अधिकारी मनोज मालव द्वारा जब्त करने के निर्देश दिए गए। जिसकी पालना में स्थानीय सब्जीमंडी में कार्यवाहक सफाई निरीक्षक हंसराज की टीम के साथ औचक निरीक्षण कर दुकानों से 7 किलो पॉलीथिन को जब्त किया गया तथा भविष्य में प्लास्टिक की थैलिया उपयोग नही करने के निर्देश प्रदान किये गये।