शाहजहांपुर: ससुराल में युवक की बाइक चोरी तिउलक के पीड़ित ने एसपी से रिपोर्ट दर्ज करवाने की लगाई गुहार
शाहजहांपुर, जनपद के सिधौली थाना क्षेत्र में स्थित गांव तिउलक के रहने वाले रियाज मोहम्मद ने पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा को दिए गए शिकायती पत्र में बताया कि वह 17 फरवरी को खुटार थाना क्षेत्र के नरौठा गया था। जहां मकान के बाहर से उसकी बाइक चोरी हो गई, जिसकी लिखित तहरीर थाने पर दी लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। पीड़ित ने रिपोर्ट दर्ज करवाने की गुहार लगाई है।