छीपाबड़ोद: हरनावदा शाजी कस्बे में चोरी का खुलासा न होने पर बड़ा जन आक्रोश
हरनावदाशाहजी। कस्बे में हुई सनसनीखेज लूट की वारदात को मंगलवार को चार दिन बीत जाने के बावजूद पुलिस अब तक खाली हाथ है। लगातार हो रही चोरी और लूट की घटनाओं के बीच इस मामले का खुलासा नहीं होने से आमजन में आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है और पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े होने लगे हैं। मंगलवार शाम को बढ़ते जनाक्रोश के बीच छबड़ा-छीपाबड़ौद के पूर्व विधायक करण सिं