शहपुरा: पुलिस ने एक शराब तस्कर को गिरफ्तार कर 16 लाख की अवैध शराब जब्त कर मामले का किया खुलासा
शहपुरा पुलिस ने एक शराब तस्कर को गिरफ्तार कर 16 लाख की अवैध शराब जब्त करते हुए मामले का शनिवार शाम 4:00 बजे मामले का खुलासा किया। दरअसल थाना प्रभारी अनुराग जामदार ने बताया कि सूचना पर घेराबंदी करते हुए वाहन को पकड़ने का प्रयास किया गया लेकिन वाहन तेज गति में भगाने के कारण अनियंत्रित होकर विक्की ढाबा के पास पलट गया वाहन से लगभग 1500 लीटर शराब जब्त किया गया ।