मेजरगंज: पचहरवा गांव के वार्ड चार-पांच में बाढ़ का पानी घुसा, मचा त्राहिमाम
मेजरगंज प्रखंड के पचहरवा वार्ड 4 और 5में रविवार को 11:00 बजे बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया। जिसके बाद त्राहिमाम मचा है। निचले हिस्सों में रहने वाले लोगों के घरों में भी बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया है। मेजरगंज से गुजरने वाली नदियों के जलस्तर में हुई वृद्धि के कारण बाढ़ जैसे हालात उत्पन्न हुए हैं। लोगों ने प्रशासन की ओर से कोई सहायता नहीं मिलने का आरोप लगाया है।