बिंदकी: जाफराबाद गांव के समीप बाईपास में ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार युवक घायल, सूचना पर पहुंची पुलिस
फतेहपुर जनपद के कोतवाली बिंदकी कस्बे के समीप जाफराबाद गांव के निकट बाईपास में गुरुवार की सुबह लगभग 8:00 बजे ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार युवक अजय उम्र 35 पर पुत्र दयाराम निवासी ग्राम तारापुर थाना मलवा जनपद फतेहपुर घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिंदकी में भर्ती कराया गया। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस पहुंची जांच पड़ताल किया।