झांसी: झांसी में BJP नेता आशीष उपाध्याय की जमानत याचिका खारिज, जेल से निकलते ही पुलिस ने सट्टा और लूट मामले में किया अरेस्ट
Jhansi, Jhansi | May 14, 2026 झांसी में भाजपा नेता आशीष उपाध्याय की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। बुधवार को सौ करोड़ रुपये के सट्टा सिंडिकेट मामले में हाईकोर्ट से राहत मिलने के बाद जेल से बाहर आए आशीष को पुलिस ने दोबारा गिरफ्तार कर लिया था। गुरुवार की दोपहर 2 बजे सीपरी बाजार और प्रेमनगर थाना पुलिस भारी सुरक्षा के बीच उसे कोर्ट लेकर पहुंची, जहां करीब तीन घंटे तक कानूनी प्रक्रिया चली।