हरिहरगंज नगर पंचायत चुनाव अंतर्गत बेलोदर वार्ड संख्या 13 से वार्ड पार्षद पद के प्रत्याशी मो आलमगीर उर्फ टुडे ने शनिवार के सुबह 9 बजे समर्थकों के साथ जनसंपर्क पैदल मार्च निकाला। यह मार्च वार्ड के विभिन्न मोहल्लों से होकर गुज़रा, जहां स्थानीय मतदाताओं ने प्रत्याशी का गर्मजोशी से स्वागत किया और बड़ी संख्या में समर्थन जताया।