भोगांव: देवगंज में जिला कांग्रेस कमेटी मैनपुरी द्वारा 'मनरेगा बचाओ चौपाल' का आयोजन किया गया
बिछवा क्षेत्र के देवगंज में जिला कांग्रेस कमेटी मैनपुरी द्वारा "मनरेगा बचाओ चौपाल" का आयोजन। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कांग्रेस जिलाध्यक्ष गोपाल कुलश्रेष्ठ रहे। मुख्य अतिथि गोपाल कुलश्रेष्ठ ने बताया कि आज देश संकटों से झूझ रहा है। हमारे नेता राहुल गांधी जी ने भाजपा सरकार को मीडिया के माध्यम से पहले ही आगाह किया था।