डोईवाला में जोली ग्रांट एयरपोर्ट विस्तारीकरण से प्रभावित परिवारों के आंदोलन का असर दिखाई दिया। सोमवार को SDM डोईवाला की मौजूदगी में अठूरवाला संघर्ष समिति, प्रभावित ग्रामीणों व नगर पालिका अध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी के साथ बैठक हुई। प्रशासन ने जमीन के बदले जमीन देने की मांग को स्वीकार करते हुए लाल तप्पड़, घमंडपुर, थानों सहित कई स्थानों का प्रस्ताव रखा है।