जोधपुर: केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत पहुंचे जोधपुर, एयरपोर्ट पर मीडिया से की बात
केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत जोधपुर पहुंचे, एयरपोर्ट पर मीडिया से बात करते हुए बोले कि भाजपा कार्यकर्ताओं का काम नहीं करने वाले अधिकारियों का बुखार उतरना जरूरी है।डबल इंजन की सरकार होने के बाद भी अगर कोई तहसीलदार या अधिकारी भाजपा कार्यकर्ता से कहता है कि तुमसे जो हो सके कर लेना तो इसे बदलने की जरूरत है।