जोधपुर: वाइल्ड लाइफ क्राइम कंट्रोल ब्यूरो ने घंटाघर क्षेत्र में कार्रवाई,अवैध हाथी दांत एवं वन्य जीव से बनी सामग्री बरामद की
वाइल्ड लाइफ क्राइम कंट्रोल ब्यूरो के अधिकारी माधविनन के नेतृत्व में वन्य जीव मंडल जोधपुर एवं पुलिस विभागकी संयुक्त टीम द्वारा घंटाघर एवं पावटा क्षेत्र में हाथी दांत के अवैध व्यापार में संलिप्त वन्य जीव अपराधियों के ठिकानों पर छापे मारे।जिसमें बड़ी मात्रा में अवैध हाथी दांत से बनी हुई सामग्री एवं अन्य प्रकार के वन्य जीव से बनी ट्राफियां एवं सींग बरामद किए।