जोधपुर: महिलाओं पर हो रहे दुराचार को लेकर प्रताप नगर स्थित शिक्षण संस्थान ने निकाली रैली,सुरक्षा के लिए कड़े कानून बनाने की मांग
प्रताप नगर स्थित एक शिक्षण संस्थान के छात्र छात्रों द्वारा आज शनिवार को रैली निकाली गई जिसमें यह बताया गया कि पिछले एक माह में राजस्थान और राजस्थान के बाहर महिलाओ के साथ दुराचार की घटनाएं बढ़ती जा रही है और छात्र-छात्राओं द्वारा यह आह्वान किया गया कि हमारी सरकार को महिलाओ की सुरक्षा के लिए कड़े कानून बनाने होंगे।