जोधपुर: लखारा बाजार में चूड़ियों के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की दमकल मौके पर पहुंची
जोधपुर शहर के लखारा बाजार में शनिवार सुबह 4 बजे चूड़ियों के गोदाम में आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने पूरे गोदाम को चपेट में ले लिया। गोदाम में आग की लपटे को उठता देख लोगों ने पुलिस व फायर ब्रिगेड को सूचना दी, जिसके बाद 10 से ज्यादा फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंच गई पिछले 5 घंटे से आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है।