चकिया: बेलावर क्षेत्र से चकिया पुलिस ने किया बड़ा खुलासा: ₹16 लाख की ठगी करने वाला अंतर्राज्यीय गिरोह गिरफ्तार
रविवार दोपहर 12 बजे बरहुआ शशि ज्वैलर्स से ₹16 लाख की ठगी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का चकिया पुलिस ने खुलासा कर 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से ₹15.80 लाख बरामद किए हैं। आरोपियों ने पहले असली सोना दिखाकर विश्वास जीता और नकली धातु देकर ठगी कर फरार हो गए थे। सर्विलांस और मुखबिर की मदद से बेलवार क्षेत्र से आरोपियों को गिरफ्तार किया।