मिशन शक्ति केंद्रों की समीक्षा, पीड़िताओं से संवेदनशील व्यवहार के निर्देश
मिर्जापुर। पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने पुलिस लाइन स्थित मां विंध्यवासिनी सभागार में जनपद के सभी थानों के मिशन शक्ति केंद्र प्रभारियों व कर्मियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने पीड़िताओं के साथ सहानुभूतिपूर्ण एवं सम्मानजनक व्यवहार करने तथा उनकी चिकित्सीय, विधिक और क्षतिपूर्ति संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
#Mirzapur #MissionShakti #MirzapurPolice #AparnaRajatKaushik #महिलासुरक्षा #TodayMirzapur