चंदिया: घर से लापता हुई महिला, परिजनों ने चंदिया थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई
Chandia, Umaria | Apr 16, 2026 उमरिया जिले के चंदिया थाना क्षेत्र से एक महिला के लापता होने का मामला सामने आया है।जानकारी के अनुसार, वार्ड क्रमांक 03 गढ़ी मोहल्ला निवासी 30 वर्षीय रौशनी बी, पत्नी हुशैन अली, बिना बताए घर से कहीं चली गईं। परिजनों ने उन्हें काफी तलाश किया, लेकिन कोई सुराग नहीं मिल पाया।इसके बाद पति हुशैन अली ने चंदिया थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई है।