चिनिया: मोहर्रम को लेकर प्रशासन अलर्ट: डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध, 13 फीट से ऊंचा नहीं होगा ताजिया-झंडा, अफवाह फैलाने वालों पर होगी
Chinia, Garhwa | Jun 21, 2026 आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने को लेकर शनिवार को चिनिया थाना परिसर में शांति समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी विकु कुमार रजक ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में रंका अनुमंडल पुलिस इंस्पेक्टर अभिजीत गौतम मिश्रा एवं अंचल अधिकारी उमेश्वर यादव उपस्थित रहे।