सिरसागंज: होली पर हुड़दंग नहीं होगा बर्दाश्त, सिरसागंज में सीओ ने दी सख्त चेतावनी, भड़काऊ गानों पर लगाया पूर्ण प्रतिबंध
होली के त्योहार को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। सिरसागंज थाना परिसर में रविवार को क्षेत्राधिकारी अनिवेश सिंह और थाना प्रभारी वैभव कुमार सिंह ने डीजे संचालकों के साथ बैठक कर स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी किए। बैठक में अधिकारियों ने दो टूक कहा कि भड़काऊ गानों पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।